विदेश

चीन में बना 5वी मंजिल पर पेट्रोल पंप, जुगाड़ में एक्सपर्ट है चाइना !

चीन में एक से बढ़कर एक इनोवेशन किए जाते हैं। इस देश का बच्चा-बच्चा टेक्नोलॉजी के फील्ड में एक्सपर्ट होता है। लेकिन भैया… यहां इन्वेंशंस भले ही कि मजेदार किए जाते हों, पर उसकी क्वालिटी बेहद खराब होती है। यही वजह से चीनी प्रोडक्ट्स पर इंसान विश्वास नहीं कर पाता। अब चीन ने एक ऐसा पेट्रोल पंप बनाया है, जो बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर पे है। सुनने में ये भले ही थोड़ा अजीब लगे लेकिन इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर ने दावा किया है कि ये नजारा चीन का है।

हैरत में पड़ गए लोग…

इसे देखने के बाद सब हैरत में पड़ गए हैं। सभी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर इमारत की इतनी ऊंचाई पर कोई कैसे पेट्रोल भरवाने जाता होगा? लेकिन इतनी ऊपर तक जाने के लिए कोई लेन भी नहीं बनाई गई है। फिर कैसे ये कारनामा किया जाता होगा? आपको बता दें कि चीन ने इसका भी उपाय ढूंढ रखा है। तभी तो इस पंप को बनाया गया है। दरअसल, इमारत का अगला हिस्सा नीचे से शुरू है। ऐसे में सामने पेट्रोल पंप फिफ्थ फ्लोर पर दिख रहा है। आप सड़क के दूसरे तरफ से देखेंगे तो पाएंगे कि असल में वो रोड के ठीक किनारे हैं।

जुगाड़ में एक्सपर्ट है चीन!

चीन ऐसे कई कारनामे करता रहता है। जगह की कमी के कारण पीछे की तरफ पेट्रोल पंप बनाया गया है। सड़क के किनारे से गुजरने वाली गाड़ियां इस पंप से आसानी से तेल भरवा लेती हैं। ट्विटर अब (X) पर इस वीडियो को (@TansuYegen) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। 2 सितंबर को शेयर किया गए इस क्लिप को देख लोग कन्फ्यूज हो गए हैं। खबर लिखे जाने तक इसे 16 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं, यूजर्स इस पर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा- क्या हो अगर ऊपर पहुंचते-पहुंचते पेट्रोल खत्म हो जाए। दूसरे ने कहा- ये बहुत बेकार आइडिया है। वहीं, अन्य यूजर ने कमेंट किया- बहुत बढ़िया। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान हुए क्या? कमेंट कर हमें अपने रिएक्शन जरूर बताएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *